Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड एसोसिएशन ने मनायी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड एसोसिएशन ने मनायी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
विज्ञापन

स्काउट एंड गाइड ने पौधरोपण भी किया

टीम एबीएन, लोहरदगा। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड एसोसिएशन द्वारा सोमवार को भारत रत्न पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। मौके पौधारोपण के साथ-साथ स्काउट बच्चों के बीच खेल को प्रोत्साहित करने के लिए फुटबॉल एवं जर्सी का भी वितरण किया गया। 

स्काउट बच्चों को संबोधित करते हुए संगठन की राज्य सचिव शांति कुमारी ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही मनिषियों एवं गुरुकुल आश्रम शिक्षा व्यवस्था के तहत स्काउटिंग एवं गाइड की शिक्षा दी जाती रही है। 

श्री रामचरितमानस के श्लोक गुरु गृह पढ़ने गये रघुराई अल्पकाल विद्या सब पाई प्रमाणित करती है कि बालक -बालिकाओं को देशभक्त, निपुण, कर्मठ, अनुशासित एवं साहसी बनाने के लिए आंदोलन का नाम हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संगठन है। संगठन के जिला सचिव अनिल उरांव ने कहा कि व्यावहारिक शिक्षा देना ही हमारी साधना है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन ग्रुप लीडर सुमित उरांव ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,887