Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आदिवासी सहयोग समिति भारत ट्रस्ट ने किया करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आदिवासी सहयोग समिति भारत ट्रस्ट ने किया करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। शनिवार को आदिवासी सहयोग समिति भारत ट्रस्ट 23 सितंबर को करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह कुटमू देशवाली लोहरदगा के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें जिले के 25 खोड़ाओं ने करमा त्यौहार और धर्म परंपरा से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत नृत्य, नाटक का मंचन किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि प्रकृति पूजा के साथ भाई बहनों के प्रेम से जुड़ा यह पर्व झारखंड की परंपरा संस्कृति का अनमोल हिस्सा है। सामूहिक नृत्य एकता और परस्पर सामंजस्य की भावना को भी मजबूत करता है। लक्ष्य से विचलित हुए बिना ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्य पालन की भी शिक्षा इस पर्व से मिलती है। 

कार्यक्रम में जिला हजारीबाग डीएसपी संदीप भगत, सरना राजी पड़हा प्रार्थना सभा जिला समिति कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव, केन्द्रीय उपाध्यक्ष सोमे उरांव, प्रदेश महासचिव रायमुन्नी उरांव, महिला बिसनी उरांव, सुलेखा उरांव, राजमनी उरांव, प्रभा भगत, जयन्ती, सरिता, बिना, आदिवासी सहयोग समिति अध्यक्ष शिवदयाल उरांव, चंद्रशेखर भगत, विकास, तिवारी, प्रदीप, अमोद, अकला, लालदेव, मनोज, सहदेव, दिलीप, शंकर, तंबू, दिनेश, विक्रम, सपन, वार्ड पर्षद कमला देवी, सुगो देवी सहित जिला के आदिवासी सहयोग समिति भारत ट्रस्ट पुलिसकर्मी सहित भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,452