- सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों की निखरती है प्रतिभा : शालिनी
टीम एबीएन, कोडरमा। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति पूर्णिमा टॉकिज गली में कृष्ण वेलफेयर सोसइटी के तत्वाधान में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखण्ड और झुमरी तिलैया शहर के 26 विद्यालयों के बच्चों ने एक बढकर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।
इस अवसर पर 5 घंटे तक चले इस कार्यक्रम के बाद तीन ग्रुपों में स्कुलों में प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थानी भोजपुरी मराठी आदिवासी क्लासिक्ल आधारित गानों पर बच्चों ने एक बढकर एक प्रस्तुति दी। इस दौरान करमा जैसे पर्व भी नृत्य की प्रस्तुति लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने दीप प्रवजल्ल्ति कर किया। इस अवसर परउन्होने कहा कि कृष्ण वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा बच्चों को जो मंच प्रदान किया जाता है वह अद्वितीय है जहॉ बच्चे अपनी प्रतिमा का जोहर दिखाते है। सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों के प्रतिभा में निखार आता है।
अभ्रकनगरी कोडरमा मेें शिक्षा खेल सांस्कृतिक गतिविधि में बच्चे काफी बेहतर कर रहे है। कार्यक्रम साधना ही बल्कि इससे मानसिक व बौधिक विकास भी होता है। पढाई के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों के अंदर प्रतिभा का निखार होता है। छात्र भी प्रतिभा के धनी है।
कार्य के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा के समीप बच्चों ने भव्य आरती प्रस्तृत की। इसमें मराठी में बालिकाएं और भोजपुरी में धोती कुर्ता पहने बालक वर्ग ने पंडाल में उपस्थित लोगों को मंत्रमुक्त कर दिया। कार्यक्रम का लीडर बिल्लु दा ने ड्रम बजाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
आरती कार्यक्रम में प्रिया सिंह, सोनम सिंह, एंजेल सिंह, सोनम मगधिया,पीहू सिंह, शालु सिंह, आयसा सिंह के अलावा जानु सिंह आलोक सिंह प्रिंस सिंह गोलू सिंह आर्यन यादव चिक्कु सिंह मुख्य रूप से शामिल थे। इस दौरान शंकर भगवान डमरू एवं झाल के साथ हाथों में कपूर रख नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में गौरी भगत गोपाल सिन्हा, अमित सिंह, रंजय सिंह, राजा सिंह, गोपाल सिंह, मंटु साव विकास सिंह, रौशन सिंह, सुभम सिंह, राज सिंह , नंदु सिंह, विक्रंांत पहाडी, के अलावा संजु लाम्बा, नरेन्द्र सिंह चंदल, आनंद कुमार, मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन गोपाल सिन्हा ने किया। निर्णय की भूमिका राजेश भदानी ने निभायी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न झुलों एवं खाने पीने एवं सामग्रीयों के स्टॉल पर भी भीड लगी रही।
नृत्य में शेमरॉक गुरूकुल रहा विजेता
गणेश उत्सव में बच्चों ने सतरंगी छटा बिखेरी इसके बाद बेहतर करने वाले स्कुल औरब बच्चों को पुरूस्कृति किया गया। नृत्य में प्रथम स्थल शेमरॉक गुरूकुल सिंह गांधी स्कूल रहा। द्वितीय स्थान एक्सपायर इंटरसिटी स्कुल एवं तृतीय शारदम्बा विद्या मंदिर घोषित किया गया।
इसके अलावा ड्रांस आइडिल प्रोगेशिव डंडाडीह, डांस आर्ची कुमारी किडजी स्कूल के आरती ज्योति कुमारी फर्स्ट स्पोर्ट्स लाइट में सेकंड डेंजरस डांस एकेडमी ग्रेसी कशीश यादव रौनक पांडे डेंजरस डांस एकेडमीसहित 26 विद्यालय को अलग-अलग पुस्स्कार से पुरूकृत किया गया।