Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मारवाड़ी युवा मंच ने स्वच्छता अभियान के तहत वितरण की थैला, मवेशियों को लगाया रेडियम का बेल्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मारवाड़ी युवा मंच ने स्वच्छता अभियान के तहत वितरण की थैला, मवेशियों को लगाया रेडियम का बेल्ट
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा के तत्वावधान में नगर परिषद के सहयोग से मेरा शहर मेरी जिम्मेवारी के तहत शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण, मवेशियों को बचाने के लिए रेडियम बेल्ट एवं शिक्षा व्यवस्था के तहत छात्रों को पठन-पाठन के लिए पुस्तक उपलब्ध करायी गयी। 

मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, मारवाड़ी युवा मंच, नगर परिषद कर्मी ने स्वच्छता के लिए शपथ ली। नगर प्रशासक हर्षवर्धन ने कहा कि आज जैसे शहरीकरण बढ़ रहा है वैसे स्वच्छता की प्रति हमें जागरुक होने की जरूरत है। 

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा का का कार्य कर रहा है वह अद्वितीय है। स्वच्छता से मस्तिष्क के साथ-साथ वातावरण भी स्वच्छ होता है। स्वच्छता के लिए हर को एक कदम बढ़ाने की जरूरत है, प्रत्येक व्यक्ति 100 घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान करें और इस प्रकार सप्ताह में 2 घंटा श्रमदान से गली, मोहल्ला, वार्ड की साफ सफाई के प्रति सजकता दिखायें। 

उन्होंने कहा कि झुमरी तिलैया नगर की आबादी 1.25 लाख के करीब है और 150 सफाई मित्र के जरिए स्वच्छता का कार्य पूरा नहीं हो सकता है। उन्होंने अपील की  स्वच्छता के प्रति अपने घर के आसपास और दुकानों के पास गंदगी ना फैलायें। 

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की यह सोच काफी बेहतर है। कपड़े का थैला वितरण करके जो कार्य किया है उसे बुलाया नहीं जा सकता। गौशाला समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन ने कहा कि गौ सेवा ही सच्ची सेवा है और गौ को रेडियम बेल्ट लगाकर एक अच्छी पहल की गयी है। 

रांची से आयी सीमा जैन गंगवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाने की शुरुआत वह कोडरमा से की है और शीघ्र ही हजारीबाग रामगढ़ और रांची में भी इस कार्य को करने के लिए सार्थक पहल करेंगे।

मंच के अध्यक्ष राज पच्चिसिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा के क्षेत्र में कई कार्य कर रही है। इसी के तहत प्लास्टिक पर कहां की एक व्यक्ति औसतआना 12 मिनट तक प्लास्टिक का उपयोग करता है और इसको डिस्पोज होने में 500 साल से अधिक लगता है। ऐसे में हमें पॉलिथीन के जगह थैला का उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के मंच संचालन संजय जैन ठोल्या ने किया। 

कार्यक्रम के उपरांत चिल्ड्रन पार्क के पास मारवाड़ी युवा मंच, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, छात्रों ने यह शपथ ली कि वह ना गंदगी न करेंगे और ना किसी को करने देंगे। बाद में अशोका होटल के पीछे सब्जी बाजार में पॉलिथीन में सब्जी ले जा रहे हैं लोगों को थैला नगर प्रशासक एवं मंच के सदस्यों ने वितरण किया।

इस अवसर पर सिटी मैनेजर सतीश कुमार, जई दीपक कुमार, सफाई निरीक्षक राजूराम, बलराम कुशवाहा, दुलालचंद यादव, मारवाड़ी युवा मंच के सचिव आशीष जोशी स सचिव  शिवेश पच्चीसिया, अरविंद चौधरी, अजय शर्मा, महावीर खेतान, सुशील पांडे, आनंद जैन, सरला पांडे, चैताली छात्रों में शिवानी यादव, मिकी कुमारी, शिल्पी कुमारी, शिवानी सिंह, प्रेरणा बरनवाल, रेणु कुमारी, संजीव कुमार, प्रभास कुमार, विक्रम प्रसाद, उमेश प्रसाद पस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,973