Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : इनर व्हील क्लब ने मनाया शांति दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : इनर व्हील क्लब ने मनाया शांति दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। वर्तमान समय में लोगों के जीवन में जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता है वह है शांति। इसी बात को मध्य नजर रखते हुए 21 सितंबर को इंटरनेशनल पीस डे के उपलक्ष में इनर 
व्हील आफ कोडरमा की प्रेसिडेंट आशा गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ शांति दिवस को मनाया। जिसमें इनर व्हील की कई सदस्य मौजूद थी।

कार्यक्रम में महिलाओं ने सफेद वस्त्र धारण किए और शांति के  प्रतीक के रूप में सफेद बलून को आसमान में उराया। जिससे समाज के सभी लोगों में शांति का संदेश पहुंच सके और लोग आपसी झगड़े और मनमुटाव को दूर करके शांतिपूर्वक जीवन यापन करें।

इसके बाद वोकेशनल ट्रेनिंग के अंतर्गत इनर व्हील की महिलाओं को कंप्यूटर का प्रशिक्षण सोनाली कुमारी के द्वारा दिया गया जिससे महिलाएं इस आधुनिक जमाने के  कार्य को लैपटॉप पर अच्छी तरह से कर सके और उनमें आत्मविश्वास आए। इनर व्हील की सभी सदस्यों ने काफी उत्साह पूर्वक पी पी टी बनाना सिखा। कार्यक्रम में योगा प्रशिक्षक सुषमा सुमन भी मौजूद थीं जिन्होंने महिलाओं को योगा का भी प्रशिक्षण दिया। 

उन्होंने कहा कि आज के भाग दौड़ वाली जिंदगी में महिलाओं को अपने लिए भी कुछ समय जरुर निकालना चाहिए। प्रतिदिन योगा करनी चाहिए ताकि वह स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सके कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेक्रेटरी कंचन भदानी, ट्रेजर रंजीत सेठ, दीपाली भदानी संध्या सेठ अमरजीत छाबड़ा, सरिता कंधवे, सरिता विजय, रश्मि लोहानी आदि मौजूद थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,451