टीम एबीएन, रांची। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति की बैठक गीतांजलि बैंकेट हॉल में हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के मुख्य संरक्षक हीरा लाल साहू ने की। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के मीडिया प्रभारी बने अपर बाजार निवासी नमन भारतीय को मनोनीत किया गया है।
उन्हें यह जिम्मेवारी समिति के मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, अध्यक्ष अशोक चौधरी व महामंत्री कुंदन सिंह एवं अरविन्द साह द्वारा दी गयी है। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति ने इस बार भव्य तरीके से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया है।
भारतीय ने कहा कि समिति ने जो मुझे भरोसा मुझ पर किया है और जो जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करुँगा। मीडिया प्रभारी बनाएं जानें पर नमन भारतीय ने कहा कि इसके लिए में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, हीरा लाल साहू, अशोक पुरोहित संरक्षक संजय सिंह (लल्लू सिंह), अध्यक्ष अशोक चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्की यादव, महामंत्री कुदन सिंह, अरविन्द साह, मीडिया प्रभारी साजन सिन्हा एवं रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के कई सदस्य सहित रांची जिला के सभी दुर्गा पूजा समिति का आभार प्रकट करता हूं।