Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

इटखोरी : मां भद्रकाली मंदिर न्यास परिषद का विरोध जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इटखोरी : मां भद्रकाली मंदिर न्यास परिषद का विरोध जारी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी। राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा मां भद्रकाली मंदिर न्यास परिषद का गठन करने का विरोध लगातार जारी है। गुरुवार को न्यास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष यतीन्द्र सिंह चौहान के मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही पूर्व प्रमुख ऋषिबाला समेत मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उनका विरोध किया तथा नारेबाजी की।

लोगों ने वाईके सिंह चौहान वापस जाओ तथा न्यास बोर्ड हाय हाय का नारा लगाते हुए विरोध किया, उनके साथ न्यास बोर्ड के कुछ नये सदस्य भी थे। विरोध करने वालों में मृत्युंजय सिंह, योगेंद्र सिंह, सतीश सिंह, राजकुमार सिंह, रामदहीन सिंह समेत कई लोग थे।

इस मौके पर नव मनोनीत अध्यक्ष वाईके सिंह चौहान ने कहा कि मैं मंदिर का विकास करने के उद्देश्य से बना हूं, मेरा इसमें कोई ब्यक्तिगत लाभ नहीं है। माता की सेवा करने के उद्देश्य से कुछ काम करने की मंशा है।

विज्ञापन