Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : अनगड़ा सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : अनगड़ा सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, अनगड़ा। रांची के अनगड़ा गेतलसूद मार्ग में गुरुवार की शाम सात बजे के करीब शालिनी अस्पताल के समीप स्कूटी सवार प्रेम महतो को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही 22 साल के युवक की मौत हो गयी। 

प्रेम सिरका निवासी स्व अगमलाल महतो का पुत्र था। घटना के समय वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर अनगड़ा की तरफ से जा रहा था। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी को धक्का मार दिया, जिससे प्रेम सड़क में गिर गया। 

अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए फरार हो गया। अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। अनगड़ा थाना की पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन