Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : कायाकल्प के बाद कैसा होगा राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : कायाकल्प के बाद कैसा होगा राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल
विज्ञापन

झारखंड के रिम्स अस्पताल का हो रहा कायाकल्प

जानें किन मरीजों के लिए बन रहा अत्याधुनिक वार्ड

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में न्यूरो सर्जरी विभाग का भार कम करने के लिए पुरानी इमरजेंसी में 50 बेड का अत्याधुनिक वार्ड तैयार किया जा रहा है। यह वार्ड तीसरे माले में मौजूद न्यूरो सर्जरी वार्ड के अतिरिक्त होगा। 

इसके शुरू होने से मरीजों को फर्श पर इलाज कराने से निजात मिलने की उम्मीद है। आईसीयू बेड का भी मरीजों को लाभ मिल सकेगा। बताते चलें कि न्यूरो वार्ड में हर दिन ऐसे मरीज आते हैं। रिम्स के निदेशक डॉ आरके गुप्ता ने इसके जल्द तैयार होने की बात कही है।

  • अत्याधुनिक वार्ड वर्तमान के न्यूरो सर्जरी वार्ड के अतिरिक्त होगा 
  • वर्तमान में सबसे अधिक न्यूरो के मरीजों का होता है फर्श पर इलाज 
  • पीडियाट्रिक और यूरोलॉजी में भी मरीजों के लिए बढ़ाये जा रहे बेड 
  • 50 बेड का अत्याधुनिक वार्ड तैयार किया जा रहा 
  • 20 से बढ़ाकर 26 कर दिये गये यूरोलॉजी वार्ड में बेड 
  • 56 से 80 की जा चुकी है इमरजेंसी में बेड संख्या

दूसरी ओर एक हफ्ते पहले यूरोलॉजी वार्ड में बेडों की संख्या 20 से बढ़ाकर 26 कर दी गयी है। शिशु रोग विभाग में भी यह संख्या जल्द ही बढ़ाने की तैयारी है। पीडियाट्रिक वार्ड में वार्मर की संख्या भी बढ़ाने पर प्रबंधन काम कर रहा है। इसके अलावा नेफ्रोलॉजी के लिए भी जल्द ही बेड चिह्नित कर बढ़ाये जायेंगे। इमरजेंसी में बेड संख्या 56 से 80 की जा चुकी है।

विज्ञापन