Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कहीं आपकी भी तो नहीं कट जायेगी बिजली...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कहीं आपकी भी तो नहीं कट जायेगी बिजली...
विज्ञापन

5000 से अधिक बिल बकाएदारों की कटेगी बिजली

टीम एबीएन, रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सोनाहातू और राहे प्रखंड में 5000 रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया का भुगतान नहीं करनेवाले उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जायेगी। इसके लिए प्रखंडों के बिजली मिस्त्रियों की टीम बनाकर बकायेदारों की सूची दे दी गयी है।  

सहायक विद्युत अभियंता जीतेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बिजली चेकिंग अभियान चलेगा। इसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करनेवाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि बिजली बिल ब्याज माफी योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 तक ही है।

विज्ञापन