Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में चला स्वच्छता ही सेवा अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में चला स्वच्छता ही सेवा अभियान
विज्ञापन

स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराया गया

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया, जिसमें महाविद्यालय के सभी सदस्यगण एवं बीएड सत्र 2022-24 के सभी प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग लिये।

मौके पर महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को प्लास्टिक एवं प्लास्टिक थैलों का उपयोग नहीं करना चाहिए एवं अपने दैनिक जीवन में कपड़े के बने थैलों का उपयोग करना है। 

हम सभी को महात्मा गांधी का सपना स्वच्छ भारत से स्वस्थ भारत साकार करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना सह कार्यक्रम पदाधिकरी सौरभ शर्मा ने शपथ ग्रहण करवाते हुए कहा कि वातावरण को शुद्ध बनाये रखने में एवं दीर्घायु व्यतीत करने हेतु स्वच्छता बहुत जरूरी है। हमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

मौके पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक मनीष पासवान, खुशबू सिन्हा, संजीत कुमार, नीरज कुमार, अनिल दास एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी सुचित कुमार, रोहित कुमार, चुन्नु कुमार, निशा कुमारी, मुख्तार आलम अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,494