Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

किशोर मंत्री ने गिनायी अपनी टीम की प्राथमिकताएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
किशोर मंत्री ने गिनायी अपनी टीम की प्राथमिकताएं
विज्ञापन

चेंबर चुनाव

टीम एबीएन, रांची। एक वर्ष से लगातार व्यापारियों और उद्यमियों की कठिनाइयों के समाधान के बाद चेंबर चुनाव में 21 प्रत्याशियों के साथ मजबूती से खड़ी टीम किशोर मंत्री के प्रत्याशियों ने आज अग्रसेन भवन में बैठक की। बैठक में उपस्थित चेंबर सदस्यों के बीच किशोर मंत्री ने अपनी टीम की प्राथमिकताओं से अवगत कराया और सभी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगा। 

बैठक में शामिल विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी समेत 400 से अधिक चेंबर सदस्यों ने वर्तमान टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए एक स्वर में फिर से चेंबर की कमान किशोर मंत्री और उनकी टीम के हाथों में देने के लिए नारे लगाये। 

पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने किशोर मंत्री के एक साल के कार्यों का संक्षिप्त विवरण देते हुए सभी 21 प्रत्याशियों का परिचय कराया और कहा कि अनुभवी और जुझारू प्रत्याशियों से लैस होने के कारण टीम किशोर मंत्री के प्रत्याशियों को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। यह साफ दिख रहा है कि इस बार टीम किशोर के सभी 21 प्रत्याशियों को चेम्बर सदस्यों की ओर से भारी समर्थन प्राप्त होगा। 

बैठक में चेंबर के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, गिरीश मल्होत्रा, अर्जुन जालान, मनोज नरेडी, नवल किशोर सिंह, विनय अग्रवाल, प्रवीण जैन छाबडा ने टीम किशोर के सभी 21 उम्मीदवारों को चेंबर के योग्य बताते हुए सदस्यों से 24 सितंबर को टीम किशोर के प्रत्याशियों के पक्ष में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। 

बैठक में पंकज पोद्दार, पवन शर्मा, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष किशन साबू, अरुण छावछरिया, पवन पोद्दार, प्रेम मित्तल, संजय पोद्दार, लायंस क्लब के गवर्नर पवन कुमार, निर्मल बुधिया, आलोक सरावगी, मनोज चौधरी, राजकुमार केडिया, श्रवण अग्रवाल, संजय सरावगी, किशोर मंत्री, अमित शर्मा, आदित्य मल्होत्रा, डॉ अभिषेक रामाधीन, रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल, ज्योति कुमारी, संजय अखौरी, नवीन अग्रवाल, साहित्य पवन, अमित किशोर, अनिल अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, राम बांगड़, विवेक अग्रवाल, राहुल साबू, सुनील सरावगी, परेश गट्टानी, प्रवीण लोहिया, सुनील केडिया, समेत सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,623