Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नक्सली पोस्टर देख सांसत में गोमिया के लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नक्सली पोस्टर देख सांसत में गोमिया के लोग
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन गोमिया क्षेत्र में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोमिया। प्रखंड में लगातार दूसरे दिन नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की। बुधवार की रात को चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चुट्टे, छोटकी सिधावारा व लोधी पंचायत क्षेत्र में पोस्टर लगाये गये। इनमें संगठन का स्थापना दिवस सफल बनाने का आह्वान करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया है। 

मंगलवार को ललपनिया स्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स में कई जगह पोस्टर लगाये गये थे। नक्सलियों का आर्थिक स्रोत का पता लगाया जा रहा है। मालूम हो कि नक्सली 21 से 27 सितंबर तक स्थापना दिवस मना रहे हैं। बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि सारे पोस्टरों को जब्त कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,131