10 दिनों के अंदर सभी व्यवसायी अपना ले लें ट्रेड लाइसेंस
टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर परिषद के द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ट्रेड लाइसेंस का औचक निरीक्षण बुधवार को किया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने वीर कुंवर सिंह चौक एवं स्टेशन रोड में स्थित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की।
इस दौरान जिन व्यवसायिक दुकानों में ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया उन्हें 10 दिन का समय देकर जल्द बनवाने की बात कही गयी। अन्यथा जुर्माना सहित लाइसेंस दिया जायेगा। स्टेशन रोड में ठेला घूमचा एवं सब्जी विक्रेताओं से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर प्रशासक हर्षवर्धन ने कहा कि जल्द म्युनिसिपल लाइसेंस सभी प्रकार के व्यापार करने वाले लोग ले लें, अन्यथा नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 10000 से लेकर 25000 तक का जुर्माना लगाया जायेगा।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग अपने वाहनों को चिह्नित पार्किंग स्थान पर ही लगायी अन्यथा कल से रोड पर लगे वाहनों से जुर्माना के साथ वाहन जब्त किये जायेंगे। टीम में सिटी मिशन मैनेजर नीलम कुमारी, मुकेश राणा, विमल कुमार अन्य कई कर्मी मौजूद थे।