Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अंजुमन अस्पताल में इसी माह खुलेगा डायलिसिस सेंटर, अस्पताल प्रबंधन ने मशीनों के लिए दिया आर्डर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अंजुमन अस्पताल में इसी माह खुलेगा डायलिसिस सेंटर, अस्पताल प्रबंधन ने मशीनों के लिए दिया आर्डर
विज्ञापन
रांची। किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को अब अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में इसी माह डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जिसके बाद अंजुमन अस्पताल प्रबंधक सेंटर खोलने के लिए रेस हो गया है। डायलिसिस सेंटर खोलने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। उक्त बातें अंजुमन अस्पताल के एडमिन अतीकुर्रहमान ने कही। उन्होंने कहा कि अंजुमन अस्पताल में डायलिसिस सेंटर खुल जाने से अब किडनी बीमारी से ग्रसित मरीजों को दूसरे अस्पताल में भटकना नही पड़ेगा। अंजुमन अस्पताल में डायलिसिस सेंटर नहीं रहने से गरीब मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए अंजुमन अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया कि इसी माह डायलेसिस सेंटर खोला जाएगा। जिसके लिए अस्पताल ने मशीन का आॅर्डर भी आज कर दिया हैं। डायलेसिस मशीन के साथ आरओ प्लांट का भी आॅडर कर दिया गया है। एडमिन अतीकुर्रहमान ने बताया कि बैठक में अस्पताल के अध्यक्ष इबरार अहमद, डॉ अहरार हसन, मो नजीब, शफीक अंसारी, शहजाद बबलू, गयासुद्दीन मुन्ना, मतिर्रह्मान, मो जावेद, जफर कमाल, मो वसीम, मो मोहसिन, अफ्फान खान, एजाजुररह्मान थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,010