टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना के सेरेंगहातु में घर के समीप खड़े दो बच्चों को तेज रफ्तार वाहन ने धक्का मार दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और रांची ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गयी।
लोहरदगा जिला अन्तर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु ढोड़हा के समीप परमेश्वर साहू का पुत्र शुभम साहू (14) अपने भगिना वंश साहू (6) (पिता सोहर साहू) के साथ घर के समीप खड़ा था।
उसी दौरान भंडरा की ओर से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन (जेएच 01 एफडी 3262) के चालक ने विपरीत दिशा में जाकर घर के समीप खड़े दोनों को धक्का मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गये। दोनों घायल बच्चों को परिवार के सदस्य आनन-फानन में रांची ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दोनों की मौत हो गयी। हादसे से परिवार में मातम छा गया।