- सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होनी है मामले की सुनवाई
टीम एबीएन, रांची। जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा चौथी बार समन जारी करने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर को ईडी दफ्तर आने के लिए समन दिया गया है।
24 अगस्त के बाद एक बार फिर सीएम को 09 सितंबर को जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया गया। लेकिन उस दिन भी राष्ट्रपति के भोज कार्यक्रम में दिल्ली जाने की वजह से सीएम एजेंसी के दफ्तर में उपस्थित नहीं हुए।