Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रामगढ़ : चितरपुर हादसे में पति-पत्नी उर बेटी की मौत, पुत्र घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : चितरपुर हादसे में पति-पत्नी उर बेटी की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रामगढ़। रामगढ़-बोकारो मार्ग के चितरपुर मेन रोड च्वाइस गार्मेंट्स के समीप सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी व बेटी की मौत हो गयी, जबकि छह वर्षीय पुत्र बाल-बाल बच गया। 

बताया जाता है कि केदला लइयो निवासी प्रवीण रविदास सोमवार दोपहर में अपनी ससुराल पूरबडीह गोला से अपनी बाइक (जेएच 02 क्यू 5111) से अपनी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री के साथ अपना घर लइयो जा रहा था। 

इस बीच विपरीत दिशा से आ रही आपाची बाइक (जेएच 02 एक्स-7273) एक ट्रेलर को ओवरटेक करते हुए दायीं ओर जाकर उस मोटरसाइकिल से टकरा गयी। जिससे लइयो जा रहे प्रवीण रविदास (29 वर्ष), इसकी पत्नी अनिता कुमारी (25 वर्ष), पुत्री दिशा कुमारी (छह माह) सड़क पर गिर गये। 

इस दौरान ट्रेलर (एनएल01जी-4829) की चपेट में आने से इन तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। छह वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार सड़क किनारे गिरने से बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन