Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झुमरी तिलैया : जैन धर्म का 10 लक्षण पर्युषण महापर्व कल से प्रारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झुमरी तिलैया : जैन धर्म का 10 लक्षण पर्युषण महापर्व कल से प्रारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। 10 दिनों तक लगातार चलने वाले इस महापर्व मे जैन संत परम पूज्य 108 सुयश सागर जी महाराज के सानिध्य में 10 दिनों तक श्रद्धालु भक्तजन धर्म की गंगा में डुबकी लगायेंगे। पूरे भारतवर्ष सहित विश्व भर में रहने वाले जैन संप्रदाय के लोग 10 दिनों तक व्रत संयम तप त्याग उपवास पूजा में लीन रहते हैं। 

बच्चों से लेकर महिलाएं बुजुर्ग सभी इन 10 दिनों में आवश्यक रूप से अपने अन्य कार्यों को छोड़कर धर्म ध्यान करते हैं। शहर में स्थापित दोनों जैन मंदिरों में प्रातः 4 बजे से ही मंदिर की घंटियां बजने लगती है। महिलाएं केसरिया वस्त्र में, पुरुष श्वेत वस्त्र में पूजा ध्यान में लीन हो जाते हैं। 

10 दिनों तक महिलाएं पुरुष एक समय भोजन या फलाहार या निर्जल उपवास करते हैं। वास्तव में यह 10 लक्षण पर श्रद्धालु भक्त जनों को आत्मा से परमात्मा की ओर ले जाने का मार्ग प्रकाशित करता है। 

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री दिगंबर जैन समाज के सानिध्य में भादो शुक्ल पंचमी से भादो शुक्ला 14 तक चलने वाली 10 दिवसीय दसलक्षण पर्युषण  महापर्व 19 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। इसकी तैयारी जैन समाज के पदाधिकारी सहित श्रद्धालु भक्तजन धूमधाम से कर रहे हैं। 

इस बार पर्युषण महापर्व झुमरी तिलैया जैन समाज के लिए ऐतिहासिक है। यहां पर चतुर्मास कर रहे विराजित अध्यात्म योगी तपस्वी प्रातः स्मरणीय जैन संत  मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज का प्रतिदिन मंगल प्रवचन एवंआशीर्वाद का लाभ मिलेगा। 

आज  जैन मंदिर में भगवान के वरदानी छाव में 1008 पारसनाथ भगवान की प्रतिमा पर प्रथम कलशा अभिषेक ओर शांति धारा का सौभाग्य मैत्री समूह के वरिष्ट सदस्य जैन अजय सेठी को प्राप्त हुआ। इसके बाद चौबीस त्रिलोक तीज की पूजा की हुई।

पूजा के पश्चात मुनि श्री ने अपने उदगार में रोट तीज पर्व की महिमा को बताया कहा कि मन मे श्रद्धा हो तो किसी भी तरह के उपवास संयम और त्याग को पालने में कठिनाई नहीं होती है ओर सभी नियम सुगमता से पालन हो जाते हैं। कल से समाज के सभी लोग संयम और त्याग धारण कर अपने जीवन में पुण्य अर्जित करेंगे। 

जैन समाज के मंत्री ललित सेठी एवं चातुर्मास कमेटी के संयोजक नरेंद्र झाझंरी ने कहा कि 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में कई समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जायेंगे। जैन समाज के सभी वर्ग के लोग तन मन धन के साथ इस महापूर्व को सफल बनाने में लगे हुए हैं। अतिथि देवो भव ग्रुप की ओर से मुनि श्री को आहार देकर तीज पर्व के साथ पर्युषण पर्व का आगाज किया।

सभी ने भक्ति भाव के साथ आहार देकर कई नियम को धारण किया इस अतिथि देव ग्रुप के संजय-शर्मिला छाबडा, विकाश-खुश्बू सेठी, जैन जैन फुल्लू, अंकित छाबडा, जोंटी, प्रशम जैन, किरण, सारिका, मोना, मेनका, नेहा, दिब्या, अंजली, ईशा, प्रियन्का, नैनी जैन विशेष रूप से शामिल हुए। सभी को मुनि श्री ने मंगल आशीर्वाद दिया। यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार अजमेर ने दी।

विज्ञापन