- बच्चों ने गणेश जी पर आधारित 50 पेंटिंग्स बनाये
टीम एबीएन, रांची। कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित श्री विघ्नहर्ता गणेश चित्रकला प्रदर्शनी हेतु कार्यशाला का आयोजन डोरंडा केंद्र में किया।
मौके पर कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के बच्चों ने विघ्नहर्ता श्री गणेश के विभिन्न रूपों को अपने कैनवास में चित्रित किया। इस उपलक्ष्य पर संस्था के 6 वर्ष से 35 वर्ष के 100 छात्रों ने भाग लिया। चित्रकला कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को कलाकृति आर्ट फाउंडेशन पुरस्कृत करेगा।
इस कार्यशाला में बच्चों ने जल रंग, ऐक्रेलिक कलर, आयल पेस्टल, चारकोल पेंसिल आदि से गणेश जी के विभिन्न रूपों के दर्शाया। मौके पर कलाकृति के निदेशक धनंजय कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यशालों से बच्चों के सृजनात्मक प्रतिभा को एक मंच मिलता है और वो अपनी प्रतिभा को लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर पाते हैं।