टीम एबीएन, कोडरमा। लकड़ी जब्त करने गयी वन विभाग की टीम पर देर रात जानलेवा हमला किया गया है। जिसमें कोडरमा वन प्रमंडल के दो वनरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
वन विभाग को सूचना मिली थी कि कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित जियोरायडीह के पास वनक्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है, वनकर्मियों को देख पहले तो तस्कर लकड़ी लदा ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गये।
लेकिन अचानक बड़ी संख्या में तस्करों का गुट मौके पर आ धमके और वनकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तस्करों ने कुल्हाड़ी से वनकर्मियों पर जानलेवा हमला भी किया। मारपीट के बाद तस्कर जंगल की ओर भाग गये।