टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17 सितंबर 2023 को इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज से विधि के छात्रों का एक दल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार का दौरा किया और केंद्रीय कारागार में आयोजित जेल अदालत में हिस्सा लिया।
जेल अदालत का कार्यक्रम डालसा के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सिविल जज सीनियर डिवीजन राज कुमार पांडेय एवम कमला कुमारी उपस्थित रहीं। इंस्टीट्यूट की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर मिस रिमझिम वैष्णवी तथा छात्र शिवम कुमार, कुमार अक्ष, आदर्श प्रेम, उषा पांडे, नेयाबा अहब, निधि प्रभा उपस्थित रहे।