Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

...तो पांच अक्तूबर से हड़ताल पर जायेंगे झारखंड कोयला मजदूर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
...तो पांच अक्तूबर से हड़ताल पर जायेंगे झारखंड कोयला मजदूर
विज्ञापन
  • व्यापार संगठनों की चेतावनी- वेतन का न हुआ भुगतान

टीम एबीएन, रांची। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) सहित पांच राष्ट्रीय व्यापार संघों ने वेतन भुगतान से संबंधित मुद्दों को लेकर पांच अक्तूबर से कोयला श्रमिकों की तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।

उन्होंने एक संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि व्यापार संघों ने इस संबंध में कोल इंडिया के चेयरमैन को एक ज्ञापन भी सौंपा है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एके झा ने कहा कि गुरुवार को रांची में सभी पांच व्यापार संघों के प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। 

ज्ञापन में उन्होंने दावा किया कि कोल इंडिया और सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के गैर-कार्यकारी खनिकों और कर्मचारियों के सितंबर के वेतन का भुगतान एनसीडब्ल्यूए-11 के बजाय राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते (एनसीडब्ल्यूए)-10 के आधार पर किया जायेगा। 

एके झा ने कहा कि जुलाई और अगस्त के वेतन का भुगतान एनसीडब्ल्यूए-11 के आधार पर किया गया। उन्होंने कहा, अगर एनसीडब्ल्यूए-11 समझौते के अनुसार सभी खनिकों (करीब 2.60 लाख) का सितंबर के वेतन का भुगतान अक्तूबर में समय पर नहीं किया गया तो हम पांच से सात अक्टूबर तक हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन