टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन के बैनर तले कैनन कैमरा कंपनी के सौजन्य से आज लोहरदगा के मुद्रिका बैंक्वेट हॉल में एक दिवसीय सिनेमैटोग्राफी एवं वेडिंग फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में कैनन कंपनी हेड दीपांकर भट्टाचार्य की भूमिका अहम रहे उन्हीं के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कैनन इंडिया कंपनी से आए टेक्निकल एक्सपर्ट राजकुमार दास को अस्सोसीएशन सदस्य नागेंद्र प्रजापति ने पुष्प गुच्छ देखकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कैनन कंपनी के झारखंड जोनल हेड दीपांकर जी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम राज्य के हर जिले में वेडिंग कार्यशाला का आयोजन करें कैनन के नए-नए प्रोडक्ट से फोटोग्राफरों को अपडेट करें।
दिनभर के इस कार्यशाला में मैटर राजकुमार दास ने सिनेमैटिक फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पर फोकस करते हुए कैमरे की विभिन्न तकनीकी जानकारियां दी उन्होंने कैनन मिररलेस कैमरा की बारीकियां से रूबरू कराते हुए कहा कि स्टील कैमरे से वीडियोग्राफी करने के लिए इमेज स्टेबलाइजेशन, लाइटर वीडियो, कॉलर टोन, कैमरे की डायनेमिक रेंज एवं आटो फोकस, प्री रिकॉर्डिंग के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है।
उन्होंने 10 बीट में वीडियोग्राफी करना सिखाये। कार्यशाला के दूसरे सेशन में टेक्निकल एक्सपर्ट बिना गिंबल के क्रिएटिव शॉट कैसे लिया जाये, कलर ग्रेडिंग कैसे किया जाए इसके बारे में बेसिक जानकारियां साझा किया कार्यशाला का मुख्य आकर्षण मॉडल शूटिंग भी था।
जिसमें एक्सपर्ट ने आउटडोर एवं इनडोर शूटिंग करके बेहतर रिजल्ट कैसे पाया जाये इसका प्रायोगिक विधि बताए आज के कार्यशाला में गुमला लोहरदगा एवं पलामू के लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव पवन कुमार ने कैनन कंपनी से आए जोनल हेड दीपांकर भट्टाचार्य को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
एरिया मैनेजर शेखर जी को कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं मेंटर राजकुमार दास को अध्यक्ष रवि खत्री ने सम्मानित किया पूरे कार्यक्रम में मंच संचालन वरिष्ठ सदस्य रमेश वर्मा जी ने किया कार्यक्रम के अंत में बाहर से आए मेहमान एवं मॉडल खुशी एवं विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए रमेश वर्मा ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया।