Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चंदा मांगने वाले फर्जी लोगों से सावधान रहें: महंत ओम प्रकाश शरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चंदा मांगने वाले फर्जी लोगों से सावधान रहें: महंत ओम प्रकाश शरण
विज्ञापन
  • रांची के तपोवन मंदिर के नाम से चंदा मांगने वाले व्यक्ति का फॉरेस्ट कॉलोनी के लोगों ने फोटो वायरल किया 

टीम एबीएन, रांची। श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर रांची के नाम पर किसी को किसी प्रकार का कोई चंदा न दें। मंदिर के महंत ओमप्रकाश शरण और प्रबंधन के अधिकारी ने बताया कि कभी भी कोई व्यक्ति किसी प्रकार का कोई चंदा के लिए नहीं जाता हैं। न ही मंदिर प्रबंधन किसी प्रकार का कोई चंदा लेता हैं। 

तपोवन मंदिर के नाम से शनिवार कोई व्यक्ति रांची फॉरेस्ट कॉलोनी में तपोवन मंदिर के प्रभु श्री कृष्ण के छठी का प्रसाद बांटने के नाम पर चंदा मांग रहा था। कालोनी और आसपास के कुछ लोगों को संदेह होने पर गलत तरीके से चंदा मांगने वाले व्यक्ति का तस्वीर खींचकर मंदिर प्रबंधन को भेजा। महन्त ओमप्रकाश शरणने ऐसे फर्जी लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,268