Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : अनूठी छाप छोड़ गया चार दिवसीय भादी महोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : अनूठी छाप छोड़ गया चार दिवसीय भादी महोत्सव
विज्ञापन
  • नृत्य नाटिका सिंदूर खेला व भव्य आरती के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। श्रीराणी सती मंदिर महाराणा प्रताप चौक के पास चार दिवसीय भादी महोत्सव भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ और यह महोत्सव एक अनूठी छाप छोड़ गया। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को भव्य लाइटिंग एवं फूलों से सजाया गया।वही दादी जी विग्रह एवं मंड को फूलों एवं विभिन्न तरह के फलों से सजाया गया, जो आकर्षण का मुख्य विंदु रहा।

चार दिवसीय महोत्सव में कलशयात्रा, मंगल पाठ, भक्ति संध्या, मंगला आरती, धोक पूजा, पाटा पूजा के अलावा ज्योत, सवा मणि एवं 56 भोग का प्रसाद अर्पण किया गया। बीती रात्रि समापन के मौके पर कोलकता से आये सोमा एंड ग्रुप के द्वारा नृत्य नाटिका की गयी। जिसमें  भगवान कृष्ण और राधा बाबा भोले शंकर एवं माता पार्वती तथा बजरंगबली पर आधारित नाटक का मंचन श्रद्धालु भक्तों को खूब भाया। 

इस दौरान बांके बिहारी की देख छटा मेरो मैन हो गयो लटा पटा तथा मीठे रस से भरों रे राधा रानी लागे जैसे भजन पर खूब तालियां बटोरी। समिति के गोपीकृष्ण अग्रवाल, हिमांशु केडिया, अशोक पिलानिया, अनूप खाटूवाला ने कार्यक्रम में प्रत्क्षय रूप से सहयोग करने वाले दादी भक्तों के अलावा जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारी, मारवाड़ी युवा मंच, प्रेरणा शाखा, महिला समिति, प्रेस मीडिया ने जो सहयोग दिया है उसे भुलाया नही जा सकता।

मौके पर संजय नरेड़ी, संतोष लड्ढा, संजय खेमानी, संजीव खेतान, अमित गुप्ता, सुनील लोहिया, विपुल चौधरी, उमंग कंदोई, अरविंद चौधरी, चिंटू अग्रवाल, अजय शर्मा, वत्सल कंदोई, यश बंसल, दीपक सिंह, हर्षित मोदी, अनुराग हिसारिया, ऋषभ दारूका, आयुष लोहिया, प्रदीप केडिया, मनोज केडिया, गोपाल सर्राफ, संदीप हिसारिया, जगदीश संघई, दीनदयाल केडिया, श्यामसुंदर सिंघानिया, कवि अग्निहोत्री, आशीष केडिया, पप्पू सोनी सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन भव्य आरती के साथ हुआ। आरती विजय उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। हौजी और प्रश्न मंच कार्यक्रम का संचालन अंजुला खाटूवाला ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सिंदूर खेला खेल खेला और एक दूसरे को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,980