Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : द आरवीएस के बच्चों ने बीएमएस हॉस्पिटल का किया शैक्षणिक भ्रमण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : द आरवीएस के बच्चों ने बीएमएस हॉस्पिटल का किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। द रामेश्वर वैली स्कूल की कक्षा एक के बच्चों ने शनिवार को भागीरथी मातृ सदन हॉस्पिटल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान डॉ श्रद्धा एवम डॉ प्रशांत ने बच्चों को हॉस्पिटल की जानकारी देते हुए पेशेंट वार्ड, आपरेशन थिएटर एवम फार्मेसी दिखाया और सभी के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हॉस्पिटल में लोगो का इलाज होता है। 

डॉ श्रद्धा ने बच्चों को आला दिखाया। ब्लड प्रेशर नापने की मशीन दिखायी। हॉस्पिटल का फायर फाइटिंग सिस्टम भी दिखाया। बच्चों ने अपने आब्जर्वेशन से अपने कॉपी में हॉस्पिटल में उपलब्ध चीजों को लिखा।  

डॉक्टर प्रशांत ने बच्चों को नवजात शिशुओं को भी दिखाया और ये भी बताया कि हर हॉस्पिटल में एक प्रार्थना करने की जगह होती है जहा लोग अपनों के स्वस्थ होने की भगवान से दुआ मांगते हैं।  हॉस्पिटल प्रबंधन ने सभी बच्चों को चॉकलेट दिया। बच्चे इस शैक्षनिक भ्रमण मे काफी उत्साहित दिखे। 

डॉ प्रशांत उपाध्याय ने विद्यालय की प्राचार्या रश्मि मैडम के इस तरह के शैक्षणीक भ्रमण की सोच को लेकर काफी तारीफ की और अपने बचपन के दिनो को याद किया। विद्यालय प्रबंधन एवम बच्चों ने डॉ श्रद्धा एवं डॉक्टर प्रशांत के प्रति आभार जताया एवम इस अनोखे अनुभव के लिए धन्यवाद दिया।

शैक्षणिक भ्रमण मे स्कूल के निदेशक प्रवीण कुमार बरनवाल, प्राचार्या रश्मि प्रवीण बरनवाल, शिक्षिका श्रुति, दिव्या के अलावा कक्षा एक के छात्र बच्चो में वीर, सौरया, अदिति, कृष्णा, अमन, राजनंदनी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,580