टीम एबीएन, कोडरमा। शुक्रवार को बीएड में नामांकित सत्र 2023-25 के नये प्रशिक्षुओं का स्वागत समारोह का आयोजन सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं के द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार के द्वारा किया गया जिसमे कॉलेज के प्राचार्य डॉ मिथिलेश उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में नव नामांकित प्रशिक्षुओ को चंदन टीका तथा फूल माला के साथ बीएड विभाग के मुख्य द्वार तक ढोल नगाड़ा के साथ परक्ष करके लाया गया।
फिर बीएड विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, महाविद्यालय बरशर डॉ अनिल कुमार तथा अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यकर्म की शुरुआत को गति प्रदान किये।
सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं द्वार एक से एक रंगारंग कार्यक्रम, नृत्य, गीत संगीत तथा नाटक पेश किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने नये प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहे की कॉलेज परिवार के लिए यह सौभाग्य और गौरव की बात है कि आप लोगों ने हमारे महाविद्यालय को चुना और इसमें नामांकन करायें। हम आपको उच्च शिक्षा प्रदान करने की कोशिश करेंगे और महाविद्यालय आपसे अनुशासन में रहने की उम्मीद करते है तथा महाविद्यालय के अनुशासन भंग करने वाले विद्यार्थियों को जरा भी बक्शा नहीं जायेगा।
प्राचार्य महोदय ने वहीं अपने भाषण के दरम्यान में हाल ही में ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी) के तीन माह के कठिन ट्रेनिंग करके लौटे बीएड के पूर्व विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ बिजेंद्र कुशवाहा का मान सम्मान किए और उन्हें इस उपलब्धि पर ढेर सारा बधाई और शुभकामनाएं दिये।
विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने नव नामांकित प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए कहे की आपको अपने सीनियर से सीखने की जरुरत है। जिस प्रकार से आपके सीनियर इस विभाग को अपना योगदान दिये।
पढ़ाई लिखाई, उठने बैठने का तौर तरीका सीखना, बीएड में होने वाले अनेक कार्यक्रमों की तैयारियां के बारे में सीखना इत्यादि की सलाह दिये। अपने सीनियर क्लास मॉनिटर्स के संपर्क में रहकर पाठ्यक्रमोंत्यादि के बारे में जानकारी लेने की नसीहत दिये।
कार्यक्रम के दौरान सत्र 2023-25 के नव नामांकित बीएड प्रशिक्षुओ में से सचिन रजक को मिस्टर फ्रेशर और मनीषा कुमारी को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम का समापन बीएड संभाग की शिक्षिका डॉ जेन एलिस मिंज के आशीर्वचनों से किया।
मौके पर बीएड संभाग के सभी सम्मानित शिक्षकगण लेफ्टिनेंट डॉ बिजेंद्र कुशवाहा, डॉ गणेश कुमार, डॉ विक्की पासवान, डॉ अभय दास, बीएड विभाग के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी वीरेंद्र, आनंद, रवि, सत्र 2022-24 के क्लास मॉनिटर राहुल कुमार पंडित, स्नेहा बर्नवाल वा सभी बीएड प्रशिक्षु मौजूद थे तथा सभी बीएड प्रशिक्षुओं ने मिल-जुल कर कार्यकर्म को सफल अंजाम दिये।