एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड में चक्रवात जवाद का असर शनिवार से ही दिखने लगा। इससे सूबे के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। लेकिन रविवार को दोपहर में पुरी तट पर तूफान के पहुंचने की उम्मीद है। इससे दक्षिणी जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की आसार है। चक्रवाती तूफान जवाद का असर झारखंड में दिखने लगा था रविवार सुबह राजधानी रांची में लोगों की नींद खुली तो आसमान पूरा बादलों से घिरा हुआ देखा। राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में इसका कोडरमा और लोहरदगा में आंशिक असर रहेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान जवाद पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे दबाव बनाने के बाद में कमजोर हुआ है।
सात दिसंबर से बढ़ेगी ठंड : मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सूबे के पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में चक्रवात का कम असर दिखेगा, लेकिन बाकी जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में चक्रवात की वजह से बारिश होगी। वहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर को भी राज्य में चक्रवात का असर दिखेगा और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, सात दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन ठंड बढ़ जाएगी।