Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एचईसी को बचाने के लिए आंदोलन की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एचईसी को बचाने के लिए आंदोलन की तैयारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अगर कर्मचारियों का वेतन एवं एचईसी को रिवाइवल पैकेज शीघ्र नहीं भुगतान किया गया, तो एचईसी क्षेत्र में व्यापक जन जागरण अभियान चला कर स्थानीय सांसद के इस क्षेत्र के कार्यक्रम का विरोध किया जायेगा; क्योंकि सांसद ने पिछले दो वर्षों से  कर्मचारियों को गुमराह किया है। 

केंद्र सरकार द्वारा 48 सार्वजनिक संस्थाओं को बीमार उद्योग घोषित किया गया है इसमें एचईसी को भी डाला गया है और एक साजिश के तहत केंद्र सरकार इस कारखाने को बंद करना चाहती है। 

केंद्र सरकार 800 एकड़ जमीन स्मार्ट सिटी को दे दिया अपने आवश्यकता के अनुसार लगातार एचईसी के जमीन को बेच रही है। मगर एचईसी के चलने के लिए कार्यशील पूंजी हेतु जमीन बेचने से रोक लगा दिया है एचईसी की बैंक गारंटी को भी रोक दिया गया है।

कर्मचारियों का वेतन पिछले 18 महीना से रोक दिया गया है, जिससे कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। मजदूर संगठन एवं इंडिया गठबंधन के लोग इस आंदोलन को एचईसी क्षेत्र से निकलकर राजभवन ले जाने  का  काम किया है।

अब दिनांक 21 सितंबर 2023 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर संसद की विशेष सत्र के दौरान इंडिया गठबंधन एवं मजदूर संगठन द्वारा धरना  दिया जायेगा। इस तरह से इस आंदोलन को देशव्यापी बनाया जायेगा और किसी भी स्थिति में एचईसी को बंद नहीं होने दिया जायेगा। उक्त जानकारी रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,048