Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : दो मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर प्लांट की शुरुआत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : दो मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर प्लांट की शुरुआत
विज्ञापन
  • थर्मल पावर प्लांट में दो मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर प्लांट का उद्घाटन

टीम एबीएन, कोडरमा। शुक्रवार को कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में दो मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया। 

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने प्लांट परिसर में लगे सोलर प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया, जिसके बाद 2 मेगावाट सोलर प्लांट की शुरुआत की गयी। 

इस मौके पर कोडरमा थर्मल पावर प्लांट की परियोजना निदेशक दिलीप कुमार सिंह के अलावे डीवीसी के आला अधिकारी मौजूद थे। प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने कहा कि आने वाला समय रिन्यूवल एनर्जी का है। देश लगातार इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। 

पूरे देश में 70 हजार मेगावाट सोलर आधारित और 40 हजार मेगावाट विंड प्लांट के जरिए बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साल 2030 तक रिन्यूवल एनर्जी के जरिये पूरे देश में 500 जिगा वाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। 

उन्होंने डीवीसी की सराहना करते हुए कहा कि कोल प्लांट के साथ सोलर प्लांट स्थापित कर डीवीसी ने पूरे देश को एक अनोखा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हम रिन्यूवल एनर्जी की ओर बढ़ेंगे बिजली उत्पादन के लिए कोयले पर निर्भरता कम होगी।

विज्ञापन