Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बीआईटी लालपुर राजभाषा विभाग और एनएसएस ने मनाया हिन्दी दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआईटी लालपुर राजभाषा विभाग और एनएसएस ने मनाया हिन्दी दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी लालपुर राजभाषा विभाग और एनएसएस  के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस मनाया गया। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आकाशवाणी रांची के पूर्व उद्घोषक, पत्रकार सह विश्लेषक सुनील सिंह बादल रहे।

उन्होंने हिंदी के विस्तार और उसकी जरूरत विषय पर बोलते हुए उन्होंने हिंदी में बात करने और अपने जीवन में उसकी जरूरत होती जा रही है। आज पूरे विश्व में हिंदी का बोलबाला होनी चाहिए। आज भी हम सार्वजनिक क्षेत्र में अपनी भाषा जो मातृभाषा है, उसमें बात करने से बचते हैं। 

निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि मातृ भाषा को समझने और बोलने से ही हम सर्वगुण संपन्न माना जाता है। इसलिए हम अपनी मातृभाषा के प्रति सजगता के साथ रहने की जरूरत महसूस करते हैं। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ प्रदीप मुंडा ने राजभाषा विभाग के हिंदी के प्रति जागरूक करने की प्रेरणा और हिंदी को जन साधारण की भाषा बनाने की पहल के लिए हम इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहे। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने किया। 

मौके पर डॉ अमृता प्रियम, डॉ प्रणव कुमार, डॉ अरुण सिंह, सोमित्रो चक्रवर्ती, डॉ सोमनाथ, डॉ महुआ, डॉ एनके सिंह, मनोज कुमार, डॉ शांतनु सिंह, निकिता, आयुषी, अनीश, आशीष, आस्था, आदित्य, नरेंद्र, दीपक, साक्षी रुचिका, तनीषा, पंकज कुमार, हर्ष कृष्णा, अबीर, समृद्धि ने नाट्य और ग्रुप नित्य कविता पाठ सहित के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,030