Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

17 को अग्रसेन भवन में होगी चित्रकला, कविता पाठ एवं शतरंज प्रतियोगिता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
17 को अग्रसेन भवन में होगी चित्रकला, कविता पाठ एवं शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत अग्रवाल सभा रांची के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन भवन मे 17 सितंबर दिन रविवार को प्रात: 9 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता एवं शतरंज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया मंत्री मनोज चौधरी एवं जयंती संयोजक सज्जन पाड़िया ने बताया कि इन तीनों प्रतियोगिताओं को चार वर्गों में बांटा गया है। इन प्रतियोगिताओं को विभिन्न विद्यालयों के कक्षाओं के बाल वर्ग, सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग के समाज के बच्चे भाग लेंगे। 

अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 17 सितंबर को ही कार्यक्रम के दौरान अग्रेसर पत्रिका का विमोचन भी किया जायेगा। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,664