Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रोटरी क्लब कोडरमा ने मनाया हिंदी दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रोटरी क्लब कोडरमा ने मनाया हिंदी दिवस
विज्ञापन

 

टीम एबीएन,कोडरमा। रोटरी क्लब कोडरमा सभागार में हिंदी दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ सभा की शुरुआत हुई। अध्यक्ष विकास सेठ ने स्वागत भाषण दिया। सचिव नवीन जैन ने महत्वपूर्ण घोषणा की।

रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर कुमार पुजारा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन, रितु सेठ, कैलाश चौधरी, रोटेरियन अमित कुमार, प्रवीण बरनवाल,सुरेश सेठी, धर्मेंद्र प्रसाद ने हिंदी दिवस पर अपनी बातों को रखा और कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति है। हिंदी में बात करने से आत्मीयता और सरलता नजर आती है। पूरे देश की आधी आबादी हिंदी राष्ट्रभाषा को अपना मानती है।

हिंदी में जो अपनापन है वह किसी भाषा में नहीं है। हमें अपने बच्चों को अपने राष्ट्रभाषा में मजबूत बनाना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद ने राष्ट्रभाषा हिंदी को आगे बढ़ाने में सबसे अधिक योगदान दिया।

यही कारण है कि आज भारत अपनी संस्कृति और राष्ट्रभाषा के कारण विश्व गुरु बनने की राह पर है। राष्ट्रभाषा में देश के मिट्टी की महक आती है। यह सभी जानकारी रोटरी सचिव नवीन जैन ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,291