Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : दो अंतर्जिला चोर गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : दो अंतर्जिला चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

अंतरजिला चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, चोरी करते दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग जिला के डेमोटांड़ स्थित फैक्ट्री में चोरी करने के क्रम में सुरक्षा कर्मियों ने दो चोर को पकड़ लिया। अन्य आरोपी गोली फायरिंग करते फरार हो गए। चोरी के समान ढोने के लिए इस्तेमाल वाहन को सुरक्षा कर्मियों और ग्रामीणों ने जब्त किया है। 

आरोपियों के पास से ताला तोड़ने, मशीन का मोटर खोलने में प्रयुक्त समान बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों से मुफस्सिल पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार डेमोटांड, मोरांगी, बभनी, चापवा स्थित कई बंद फैक्ट्रियों का मोटर चोरी की लगातार घटना हो रही थी। 

इसके मद्दे मुफ्फसिल थाना प्रभारी बजरंग महतो फैक्ट्री के आसपास ग्रामीणों की बैठक कर ऐसी घटना को रोकने के लिए पुलिस को सहयोग करने की बात कही थी। 13 सितंबर की देर रात डेमोटांड स्थित कुरकुरे लेज फैक्ट्री के गोदाम में घुसे। आसपास के फैक्ट्री के कमांडो सिक्योरिटी गार्ड और ग्रामीनो को इसकी जानकारी हुई।

इसके बाद मुफ्फसिल पुलिस को सूचना दिया। सभी की सक्रियता से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। जबकि अन्य चार आरोपी गोली फायरिंग करते हुए फरार हो गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,569