Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड की छह कोयला खदानों से जल्द शुरू होगा खनन, राज्य के मजदूरों को होगा ये फायदा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड की छह कोयला खदानों से जल्द शुरू होगा खनन, राज्य के मजदूरों को होगा ये फायदा
विज्ञापन
रांची। झारखंड के छह कोल खदानों से खनन जल्द शुरू होगा। इनमें केरेडारी, चट्टी बरियातू, बदाम, तुबेद, टोकीसूद एवं लोहारी कोल ब्लॉक शामिल हैं। यहां केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से जल्द काम शुरू होगा। बता दें कि राज्य के 29 कोल ब्लॉकों में से तीन में पहले से ही खनन शुरू है। ये जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव एम नागराजू ने दी।मुख्यमंत्री से उनके आवासीय कार्यालय में खान मंत्रालय के अपर सचिव ने मिलकर झारखंड के 29 कोल ब्लॉकों को चालू करने के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन छह कोल ब्लॉकों में खनन कार्य शुरू हो सके यह हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में कई और कॉल ब्लॉक को चालू करने को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के पदाधिकारियों द्वारा सकारात्मक कदम उठाये जाने पर शेष चर्चा की गई। इससे पूर्व प्रोजेक्ट भवन में भी मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में कोल ब्लॉक शुरू करने को लेकर केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव की उच्च स्तरीय बैठक हुई और राज्य के कोल ब्लॉक को शुरू करने पर विमर्श हुआ।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,877