टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा सहित अन्य पड़ोसी जिलों में जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने वाली संस्था रक्त सेवा संघ कोडरमा के द्वारा शनिवार 16 सितंबर को न्यू उत्तम मेडिकल, नवलशाही कोडरमा में सुबह 11 से 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था की ओर से संस्थापक राहुल वर्णवाल ने बताया कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है, जिससे कुछ हद ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर किया जायेगा। राहुल वर्णवाल ने आगे बताया कि यह संस्था का तीसरा रक्तदान शिविर है।
संस्था के अध्यक्ष दीपक वर्णवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाने से गांव के निवासी भी रक्तदान करने के प्रति जागरूक हो रहे हैं। वहीं संस्था के सचिव पिंटू कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि रक्तदान शिविर की तैयारियां जोरों पर है।
उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार से पिछले रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया था, वैसा ही सहयोग रक्तदाताओं से 16 सितंबर को भी अपेक्षाकृत मिलेगा। एक साझा बयान में फलजीत कुमार और सुधीर कुमार ने बताया है कि संस्था की ओर से बैनर बना लिया गया है, रक्तदाताओं के लिए उचित व्यवस्था प्रबंध की जा रही है।
इस शिविर में भाग लेने के लिए संस्था के फेसबुक आईडी या व्हाट्सएप पर मैसेज कर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं। वहीं कोडरमा जिला वॉलंटरी ब्लड डोनेशन संगठन के पदाधिकारी अध्यक्ष रितेश माधव, सचिव विशाल सिंह एवं कोषाध्यक्ष अली हैदर बंटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से डोमचांच प्रखंड के रक्तवीरों से आग्रह किया है कि इस रक्तदान शिविर में रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने में सहायक बनें ताकि किसी जरूरतमंद को यह ब्लड उपलब्ध कराया जा सके।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जुड़े संस्था के सदस्य संतोष यादव, बृज किशोर शर्मा, कृष्णदेव रविदास, किशोर कुमार, सचिन कुमार, खगेंद्र दास, शाहनवाज हुसैन, मोइन खान, उमाशंकर पासवान, सोनू कुमार, अभिलाषा सिन्हा, स्वीटी कुमारी, अनिल कुमार, धीरज कुमार एवं संस्था के समस्त सदस्यों का प्रयास जारी है।