टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। उपायुक्त कार्यालय परिसर में बीमा जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के लिए डीसी मेघा भारद्वाज, डीडीसी ऋतु राज, अग्रणी जिला प्रबंधक निवास कुमार, बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक वीमल झा एवं बीमा कंपनी के हजारीबाग आंचलिक प्रमुख दीपांकर भट्टाचार्य के द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
ये जागरूकता अभियान बैंक आफ इंडिया के बीमा कंपनी एस यू डी लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा आयोजित किया गया है। यह जागरूकता अभियान कोडरमा जिले के तीस गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बीमा से संबंधित जानकारी देंगे।
मौके पर बैंक आफ इंडिया के हीरोडीह शाखा के पीएमजेजेबीवाई की लाभुक सविता देवी को 2 लाख का चेक दिया गया। उनके पति की मृत्यु उपरान्त उपायुक्त के द्वारा दिया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं उप विकास आयुक्त ने सभी कोडरमा वासी से पीएम एस बी वाई और पीएमजेजेबीवाई से जुड़ने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि इस योजना से मात्र 20 रुपए सालाना प्रीमियम से 2 लाख का दुर्घटना बीमा और 436 रुपए सालाना प्रीमियम में किसी भी तरह के मृत्यु के उपरांत नामित व्यक्ति को 2 लाख का लाभ मिल सकता है। साथ ही उन्होंने सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक को इससे जोड़ने का निर्देश दिया।
मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक निवास कुमार ने बताया कि राज्य भर में समूह की महिला को बीमा से जोड़ने एवं दावा भुगतान में पूरे प्रदेश में कोडरमा जिला पहले स्थान पर है। और जिले के प्रति व्यक्ति को यह सुविधा देने के लिए बैंक आफ इंडिया प्रतिबद्ध है।
मौके पर बैंक आफ इंडिया के बीमा कंपनी से प्रकाश मिश्र, हीरोडीह के शाखा प्रबंधक सन्नी कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेवियर, प्रतीक कुमार इत्यादि उपस्थित थे।