Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 183
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मारवाड़ी महाविद्यालय के हिंदी विभाग में हिंदी दिवस मनाया गया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मारवाड़ी महाविद्यालय के  हिंदी विभाग में हिंदी दिवस मनाया गया
विज्ञापन

 

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महाविद्यालय के हिंदी विभागध्यक्ष के निर्देशानुसार गुरुवार को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ स्मिता गहलोत व डॉ सीमा चौधरी के मार्गदर्शन में मनाया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए डॉ सीमा चौधरी ने हिंदी की महत्ता तथा आवश्यकता एवं इसकी संवैधानिक दृष्टिकोण पर चर्चा की। साथ ही संवैधानिक स्तर पर हिंदी भाषा की महत्व को बताया। हिंदी भाषा की राजभाषा के घोषणा को लेकर आज तक के हिंदी भाषा के क्षेत्र में हुए कार्यों  तथा स्थिति पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में डॉ स्मिता गहलोत ने हिंदी के राष्ट्रस्तर पर आवश्यकता को लेकर अपना उद्बोधन दिया। उन्होनें कहा की हिंदी हमारी अखण्डता को बनायें रखा है। हिंदी भाषा के कारण ही आज हम भारतवासी अनेकता से एकता के सूत्र में बधे हुए हैं।

वहीं बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मोहित पाठक ने हिंदी दिवस पर हिंदी की महत्ता के संदर्भ को बताया। उन्होनें कहा कि इसकी क्षेत्र में हम युवाओं को आगे-आने की आवश्यकता है। हिंदी हमारी मातृभाषा है। जो संपूर्ण देश को एकता की सूत्र के बांधी रखी है।

वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम के मुख्य ऑर्गेनाइजर सदस्य हंसराज चौरसिया व सोनाली उपाध्याय, भवानी प्रसाद ने हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ स्मिता गहलोत व डॉ सीमा चौधरी साथ ही सभी छात्र व छात्राओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है ।

विज्ञापन