Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रणनीति पर काम कर रहा इंडिया गठबंधन : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रणनीति पर काम कर रहा इंडिया गठबंधन : हेमंत सोरेन
विज्ञापन

इंडिया को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की कॉ-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुधवार को दिल्ली में हुई। इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शिरकत किये। बुधवार की सुबह झारखंड सीएम दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। 

विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की 14-सदस्यीय समन्वय समिति की पहली बैठक आज होगी। इस बैठक में आगे की रणनीति, सीटों के तालमेल, चुनाव अभियान कार्यक्रम और जनसभाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के नई दिल्ली स्थित आवास पर यह बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में आगे की रणनीति और चुनाव अभियान कार्यक्रमों के अलावा सीटों के तालमेल पर भी चर्चा संभव है। 

इंडिया कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक पर सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि हम पहले चर्चा किये गये फैसलों या प्रस्तावों की समीक्षा करेंगे। मुंबई बैठक में हमने मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा की। अब समय आ गया है कि हमें लोगों के पास जाना चाहिए, उन्हें संगठित करना चाहिए। 

हमें देश के विभिन्न हिस्सों में विशिष्ट मुद्दों पर सार्वजनिक रैलियां, सार्वजनिक बैठकें आयोजित करनी चाहिए। सीट बंटवारे पर पहले से ही औपचारिक और अनौपचारिक बातचीत चल रही है। यह पहली बैठक है, हम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

डी राजा ने कहा कि सीपीएम ने अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं बताया है। वे अपना समय लेंगे, लेकिन सीपीआई से, मैं वहां जाउंगा। इस तरह मैं पूरे वामपंथ का भी प्रतिनिधित्व करूंगा। 

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज झा ने सोमवार को कहा था कि समन्वय समिति की पहली बैठक आगे के चुनाव अभियान और जनसभाओं के कार्यक्रम तय करने पर केंद्रित होगी। अगले लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने इंडिया का गठन किया है। 

इंडिया के घटक दलों के नेताओं की पिछले दिनों मुंबई में हुई बैठक में गठबंधन के भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए 14-सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,289