Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इंद्रा कुमारी बनीं पशु सुरक्षा की झारखंड/बिहार नेशनल को-ऑर्डिनेटर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इंद्रा कुमारी बनीं पशु सुरक्षा की झारखंड/बिहार नेशनल को-ऑर्डिनेटर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। इंद्रा कुमारी पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए बनी संस्था पशु क्रूरता रोकथाम संगठन (सोसाइटी फोर प्रीवेंशन आफ क्रूएलटी टू एनिमल/ SPCA) की झारखंड/ बिहार नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनायी गयी हैं। 

उक्त मनोनयन के बाद उन्होंने कहा कि देशभर में आजकल पशुओं के प्रति लोगों में कू्ररता का भाव दिख रहा है। ये अलग बात है कि लोगों को इनके प्रति लगाव बढ़ा है। लेकिन ये केवल निजी स्वार्थ में है। संस्था ने जिस उम्मीद के साथ मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है, उसपर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी। 

बताते चलें कि वर्तमान में इंद्रा कुमारी श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता, दलित सेना की प्रदेश अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार की प्रदेश सचिव व प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काबिज हैं। इन पदों की जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन भी कर रही हैं।  

संस्था के सचिव मनीष कुमार ने राष्ट्रीय संयोजक पद हेतु शुभकामनाएं दी और कहा कि संगठन को बढ़ाने और संचालन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। साथ ही पशु कल्याण के लिए इनकी प्रतिबद्धता रहेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,984