Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आयुष्मान भव: कार्यक्रम में दिख रही गरीबों की हकमारी : संजय सेठ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आयुष्मान भव: कार्यक्रम में दिख रही गरीबों की हकमारी : संजय सेठ
विज्ञापन

आयुष्मान भव: कार्यक्रम में भी दिखी सियासत 

भाजपा ने उठाया गरीबों की हकमारी का मुद्दा 

टीम एबीएन, रांची। रांची के आड्रे हाउस में झारखंड के राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ हो रहा था। इस मौके पर रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ ने आयुष्मान भारत में गड़बड़ी का मामला उठाया और गरीबों की हक मारी करने वाले लोगों को सजा देने की मांग की।

 इसी मंच से झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड के 29 लाख लोगों को उनका हक देते हुए केंद्र सरकार से आयुष्मान भारत का लाभ देने की मांग बीजेपी सांसदों से करने को कहा। 

भाजपा सांसद ने उठाया गरीबों की हकमारी का मुद्दा 

झारखंड के राज्यपाल की मौजूदगी में राजधानी रांची में भी आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर भी सियासी रंग देखने को मिला। बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा कि पीएम मोदी देश के लोगों को आयुष्मान भारत का लाभ दे रहे हैं।

पर दुख का विषय है कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कुछ लोग गरीबों का हक मार रहे हैं। वैसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि कोई किसी गरीब का हक न मारे, स्वास्थ्य मंत्री इस पर कार्रवाई करें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,188