Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तिलैया बस्ती में प्रेरणा शाखा के कैंप में बना 50 लोगों का स्मार्ट कार्ड, बांटे मास्क

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तिलैया बस्ती में प्रेरणा शाखा के कैंप में बना 50 लोगों का स्मार्ट कार्ड, बांटे मास्क
विज्ञापन
कोडरमा। एक तरफ सरकार आमजन को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कर रहा है। ठीक वहीं कोडरमा जिले के मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा जरूरतमंदों के द्वार पहुंच मुफ्त कैंप लगाकर जरूरतमंदों के बीच स्मार्ट कार्ड मुहैया करवा रही है। शहर के वार्ड नंबर 3 स्थित स्लम क्षेत्र कहे जाने वाले तिलैया बस्ती में रविवार की सुबह 11 बजे प्रेरणा शाखा ने मुफ्त कैंप लगाया। जिसमें 50 महिला पुरुषों एवं बच्चों के बीच स्मार्ट (आरोग्य) कार्ड बनवाया गया। प्रेरणा शाखा की टीम ने ग्रामीणों को स्मार्ट कार्ड से मिलने वाले लाभ को बताया। एक सामाजिक संस्था के गांव में मुफ्त कैंप लगाने से ग्रामीण काफी खुश हुए। ग्रामीणों ने कहा कि जिस लाभ के बारे में हम सुने थे उसे हमारे घर पर बिना कोई पैसे के उपलब्ध कराया गया है, यह हम सबों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। ग्रामीणों ने संस्था से आई टीम के सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रीति केडिया, कृतिका मोदी, श्रेया केडिया ने उपस्थित ग्रामीणों को आगामी कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए जागरूक किया एवं ग्रामीणों के बीच मास्क का वितरण किया और उपस्थित बच्चों के बीच टॉफी बांटे गए। अमित कुमार की पहल पर शाखा द्वारा लगे कैंप एवं उसकी सफलता के लिए टीम ने उन्हें धन्यवाद दिया। अध्यक्ष प्रीति केडिया ने कहा कि स्वस्थ रहना हर एक तबके के लोगों का मौलिक अधिकार है आज शहर के स्लम क्षेत्र में अवस्थित जरूरतमंद लोगों के बीच प्रेरणा शाखा ने 50 लोगों को मुफ्त आरोग्य कार्ड उपलब्ध करवाया है आने वाले समय में प्रेरणा शाखा निरंतर जरूरतमंदों के लिए कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में नेहा हिसारिया, बबीता केडिया, दीपा गुप्ता, उमा शंकर दास के आलावे काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,042