Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुआ गुरुनानक सेवा जत्था

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुआ गुरुनानक सेवा जत्था
विज्ञापन
  • आयुष्मान भव: अभियान को लेकर आयोजित समारोह में गुरु नानक सेवक जत्था के सूरज झंडई को राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान 

टीम एबीएन, रांची। भारत सरकार ने आज आयुष्मान भव: अभियान की शुरूआत की। झारखंड में इस अभियान की शुरुआत आज आड्रे हाउस रांची में हुई। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन में अहम योगदान निभाने के लिए गुरुनानक सेवक जत्था के सूरज झंडई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ और झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के सचिव अरुण सिंह समेत अन्य मौजूद थे। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन