टीम एबीएन, कोडरमा। विश्व हिंदू परिषद की बैठक झुमरी तिलैया के शिव वाटिका में संपन्न हुई, जिसमें देशव्यापी होने वाली शौर्य जागरण यात्रा के तहत कोडरमा जिला में 1 अक्टूबर को शौर्य जागरण रथ प्रवेश करेगा। जो रथ पूरे जिले में भ्रमण करते हुए गिरिडीह जिला की ओर प्रस्थान करेगी।
यह 8 अक्टूबर को रांची के धुर्वा मैदान में विश्व हिंदू परिषद का भव्य शक्ति प्रदर्शन करेगा। जिसमें लाखों स्वयंसेवकों की उपस्थित होगी और कोडरमा जिला से भी लगभग 1000 की संख्या में भाग लेंगे। शौर्य जागरण रथ का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिस प्रकार श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये और अपना राशि समर्पण किया।
उसी समर्पित राशि से अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 20 जनवरी से 25 जनवरी के बीच होना तय है। इसलिए शौर्य जागरण रथ के माध्यम से सभी आम जनों को निमंत्रण भी दिया जाएगा कि इस प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेकर आप भी सहभागी बने।
बैठक को संबोधित करते हुए इस शौर्य जागरण यात्रा के मुख्य संरक्षक एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह ने उपर्युक्त विषय की जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी सनातनी परिवार इस कार्यक्रम में बढ़-कर कर हिस्सा लेकर कोडरमा जिला में भव्य स्वागत करें।
यह रथ कोडरमा जिला के प्रवेश द्वार उरवां मोड, चंदवारा होते हुए झुमरी तिलैया बाजार भ्रमण करते हुए कोडरमा, डोमचांच नवलशाही, बरियारडीह होते हुए गिरिडीह जिला में प्रवेश करेगी।
अपने संबोधन में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह समरसता प्रमुख मनोज चंद्रवंशी ने कहा कि इस पुनीत कार्य में सभी लोग जाति-पाति, भेद-भाव, उच्च-नीच को त्याग कर सभी समाज पंथ के लोग एक साथ मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन जागरण रथ यात्रा में शामिल होकर हिंदू एकता का परिचय दें।
कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी प्रखंड पालक पंचायत में जाकर समिति का निर्माण कर स्थापना दिवस का कार्यक्रम करते हुए शौर्य जागरण यात्रा के महत्व को बताते हुए इसमें शामिल होने का आग्रह करें।
बैठक में विभाग मंत्री अनूप यादव ने सभी प्रखंडों का पालक नियुक्त किया, जो निम्न है : झुमरी तिलैया नगर के लिए संजय तर्वे, कोडरमा के लिए अभिनव पाठक, चंदवारा प्रखंड के लिए राजू यादव, डोमचांच प्रखंड के लिए आदित्य बरनवाल, जयनगर प्रखंड के लिए रंजन राज, मरकच्चो प्रखंड के लिए पंकज दुबे, सतगावां प्रखंड के लिए राजय वर्मा और पंकज दुबे की घोषणा की गयी।
बैठक में विभाग गौ रक्षा प्रमुख अजय कुमार वर्मा, विभाग समरसता प्रमुख प्रवीण चंद्रा, जिला संरक्षक दीनानाथ पांडे, जिला कार्याध्यक्ष राजय वर्मा, जिला मंत्री पंकज दुबे, जिला सह मंत्री संजय तर्वे, जिला बजरंग दल संयोजक राजू यादव, विजय पांडे, आशुतोष भदानी, अभिनव पाठक, आदित्य बरनवाल, संतोष यादव, चंदन पांडे, भूपेंद्र सिंह, सतेंद्र सिन्हा, विनय सिंहा, अरविंद घरा, रामजी वर्मा, राकेश राजपूत आदि उपस्थित थे।