एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में मंगलवार को माओवादियों द्वारा किये गये आईईडी विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) ने इस घटना को अंजाम दिया।
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गोइलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुइरा और हाथीबुरु गांव के बीच एक इलाके में विस्फोट किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान लोबो गोप (25) और घायल की पहचान पाकुल बोदरा (26) के रूप में हुई है।
एसपी ने बताया कि लोबो गोप विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि बोदरा की हालत स्थिर बतायी गयी है।