Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गिरिडीह : सीमेंट फैक्ट्री में पुलिस छापा, चार ट्रैक्टर पत्थर जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गिरिडीह : सीमेंट फैक्ट्री में पुलिस छापा, चार ट्रैक्टर पत्थर जब्त
विज्ञापन

टीम एबीएन, गिरिडीह। गिरिडीह के मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम ने गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर एक बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने मुफस्सिल थाना इलाके के गादी श्रीरामपुर में संचालित नायक सुपर सीमेंट फैक्ट्री में छापेमारी कर चार ट्रैक्टर पत्थर को जब्त कर लिया है। पुलिस के पहुंचने के साथ ही फैक्ट्री मालिक और अन्य सदस्य मौके पर से फरार हो गये। 

यह फैक्ट्री चंदन साव नामक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से लंबे समय से चलाया जा रहा था और इस फैक्ट्री में जंगल वाले इलाके से अवैध रूप से पत्थर का उत्खनन कर फैक्ट्री में लाकर उसे पाउडर बनाकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जा रही थी। 

यह कारोबार पिछले लंबे समय से चंदन साव कर रहा था। इधर, पुलिस चंदन साव की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी कर रही है। वहीं इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से पत्थर फैक्ट्री चलाने वाले धंधेबाजों में भी हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन