टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 सितंबर से आयुष्मान भव: अभियान की ऑनलाइन शुरुआत करेंगी।
इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को दिन के 12 बजे से आड्रे हाउस में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
वहीं रांची के सांसद संजय सेठ व कांके विधायक समरी लाल सम्मानित होंगे। इस कार्यक्रम का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है।
इस अभियान के तहत 17 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच आयुष्मान योजना के जुड़े सभी हेल्थ व वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान मेले लगेंगे। इसमें मरीजों का इलाज होगा। साथ ही पात्र लाभुकों का कार्ड बनाया जायेगा।