Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : ट्रैक्टर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : ट्रैक्टर चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
  • जावाखाड़ से ट्रैक्टर, रोटावेटर चोरी करने वाला अकाशी से गिरफ्तार

टीम एबीएन, लोहरदगा। पेशरार थाना क्षेत्र के जावाखाड़ गत 12 दिसंबर 2022 को अज्ञात चोरों द्वारा ट्रैक्टर और रोटोवेटर की चोरी कर ली गयी थी। पेशरार थाना पुलिस ने तफ्तीश करते हुए भंडरा थाना के आकाशी से चोरी के ट्रैक्टर और रोटोवेटर के साथ आरोपी की गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।

जानकारी अनुसार पेशरार थाना क्षेत्र के जवाखाड़ से कमिल तिर्की का स्वराज ट्रैक्टर रोटावेटर सहित अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिसकी शिकायत पेशरार थाना में किया गया। पेशरार थाना में कांड संख्या 23/2022 दिनांक 12- 12- 2022 धारा 379 भादवि दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू की गयी।

11 सितंबर 2023 को भंडरा थाना क्षेत्र के आकाशी से  ट्रैक्टर, रोटावेटर सहित चोरी का आरोपी शेख अजीम के पुत्र आजाद अंसारी को गिरफ्तार करते हुये जेल भेज दिया गया। मौके पर पेशरार थाना प्रभारी अख्तर अली, रामदेव राय, पवन सोरेन, सहायक आरक्षी मुकेश कुमार शर्मा, शस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,188