Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आजादी के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव के अवसर पर सोनाहातू में मेरा मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आजादी के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव के अवसर पर सोनाहातू में मेरा मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातू (रांची)। आजादी के 75 वें वर्ष अमृत महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को भाजपा के वरीय नेता डा राजाराम महतो के नेतृत्व में बारूडीह-पारमडीह एमसीएम कालेज प्रांगण में डोल -नगाड़ा व गाजे बाजे के साथ तथा जामुदाग हरिमंदिर प्रांगण परिसर में मेरा मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

डॉ राजाराम महतो ने कहा कि दिल्ली में शहीदों की याद में बनने वाली अमृत वाटिका के लिए गांव के हर घर से मिट्टी संग्रहण किया जा रहा है। यह अभियान की शुरूआत देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों एवं वीरांगनाओं को सम्मान देने का उद्देश्य है। क्षेत्र के शहीद मिट्टी को एक कलश में एकत्रित कर जिला मुख्यालय भेजा गया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर कोईरी, बारेंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कर्मकार, महामंत्री परिक्षित मंडल, एमसीएम कालेज के सचिव सिदाम महतो, प्राचार्य खुदीराम सिंह मुंडा, रविंद्र नाथ मेहता, प्रफुल्ल महतो, बसन्त महतो, कुलदीप महतो,स्थल मंडल, विरेंद्र महतो, राजेश महतो, मनोज महतो, जयपाल मुखियार आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,117